Home द्वादशवर्षीय श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम

School New

द्वादशवर्षीय श्रमण संस्कृति स्वाध्याय पाठ्यक्रम

  • 02 April 2024

द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम के संचालन को गति प्रदान करने एवं परीक्षार्थियों को समय - समय पर पाठ्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी उन तक पहुचाने के लिए SUDHASAGARAM App का निर्माण किया गया हैं, जो की प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं, जिससे सम्बंधित जानकारी इस प्रकार है |

 

  1. 28 अप्रैल को सत्र 2023-24 की परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी हैं, किसी कारणवश आप उस दिन परीक्षा नहीं दे पाए तो आप 11 मई को परीक्षा दे सकते हैं |
  2. जिन परीक्षार्थियों ने अपनी सत्र 2023-24 की फीस सबमिट कर दी हैं, वे सुधासागरम App पर लॉग इन करके अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  3. लॉग इन करने के लिए User ID / password आपका whatsapp no. रहेगा |
  4. जिन परीक्षार्थियों ने अपनी सत्र 2023-24 की फीस सबमिट नहीं करी हैं, वे अपनी फीस, अपनी सम्पूर्ण जानकारी के साथ जमा करा दे | क्योकि फीस जमा करने के बाद ही वे App में लॉग इन एवं रोल नम्बर प्राप्त कर पायेंगे
  5. आप ध्यान रखे की बिना रोल नंबर के केंद्र संयोजक आपको परीक्षा में सम्मिलित नहीं करेंगे इसलिए अपना रोल नंबर प्राप्त करने की कार्यवाही पूर्ण करले | एवं जो परीक्षा केंद्र आपको आवंटित किया जाएगा आप केवल उसी केंद्र में परीक्षा देने के लिए मान्य होंगे
  6. अगर आप लॉग इन करने में असमर्थ हैं तो आप app पर 10 march तक शुद्धि फॉर्म  देवे जिसमे आपकी सम्पूर्ण जानकरी हो | जिससे वो app पर अपडेट करी जा सके जिससे आप app पर login कर पायेंगे एवं आप whatsapp no (9785511102 ) एवं ईमेल  ( [email protected] ) पर भी अपनी जानकारी लिख कर भेज सकते हैं |
  7. App पर ही आपको आपके Registration No. प्राप्त हो जायेंगे |
  8. Roll No. आपको परीक्षा से पहले मिल जायेंगे जब आपकी एवं केंद्र की सम्पूर्ण जानकारी हमें प्राप्त हो जायेगी |
  9. Appके माध्यम से ही आप ऑनलाइन ग्रन्थ आर्डर कर सकते हैं | आपका ग्रन्थ आर्डर हमे App पर प्राप्त होने पर Order Confirmation एवं order dispatch होने पर ट्रैकिंग नंबर भेजा जाएगा |
  10. 10th मार्च तक आप नया परीक्षा केंद्र बनवा सकते हैं अगर आपके यहाँ परीक्षा केंद्र नहीं हैं |
  11. आप अपने केंद्र के संयोजक से संपर्क कर ले जिससे आपको सभी जानकारी समय समय पर प्राप्त होती रहे |
  12. विदेश में रहने वाले व्यक्ति भी द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम के माध्यम से अपना स्वाध्याय प्रारम्भ कर सकते हैं | उनके लिए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की विशेष सुविधा रहेगी | वर्तमान में Hong Kong , Singapore , USA आदि देशो के विद्यार्थी सुचारू रूप से अध्ययन कर रहे हैं |
  13. आप App के माध्यम से सीधे ऑनलाइन live कक्षाओ में  समय सारिणी के अनुसार स्वाध्याय कर सकते हैं |
  14. App पर ही आपको लगभग प्रथम वर्ष से षष्टम वर्ष की 650 से अधिक रिकार्डेड कक्षाओ की वीडियोस पं० रतनलाल बैनाडा जी एवं अन्य उत्कृष्ट विद्वानों की उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी सुविधानुसार स्वाध्याय कर सकते हैं |
  15. देश एवं विदेश के नए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सत्र 2024-25 के लिए App पर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं |
  16. आपको जानकर हर्ष होगा कन्नड़ भाषा की लाइव/ऑनलाइन कक्षाए 5 feb से प्रारंभ हो गयी हैं एवं इनकी रिकॉर्डिंग app पर उपलब्ध हैं |
  17. देश-विदेश से अगर आप अपना सहयोग देना चाहते हैं तो हमें कन्नड़, मराठी, इंग्लिश, तमिल भाषा के अनुवादक एवं लाइव क्लासेज लेने के लिए विद्वानों की आवश्यकता हैं |
  18. जो भी योग्य श्रावक हैं वे नैतिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बनाने में हमारा सहयोग प्रदान कर सकते हैं |
  19. जो भी योग्य श्रावक हैं वे पाठशाला का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम डिजिटल फॉर्मेट में बनाने में हमारा सहयोग प्रदान कर सकते हैं | इससे गुरु और दादा गुरु की तीव्र भावना जो की आप के बच्चो को संस्कारित करने की हैं हम जल्द से जल्द पूर्ण कर सके |
  20. किसी भी परीक्षा केंद्र के संयोजक अगर परीक्षा भी दे रहे हैं तो स्वयं परीक्षा के दिन निरीक्षक नहीं बन सकते | इसके लिए उन्हें हमे परीक्षा के लिए निरीक्षक की व्यवस्था हेतु लैटर भेजना होगा |
  21. सभी केंद्र संयोजको को उनके केंद्र के परीक्षार्थियों की लिस्ट भेजी जा रही हैं उसे सभी को नहीं भेजे क्योकि उसमे सभी की गोपनीय जानकारी हैं जिसके गलत हाथो में जाने से समस्या उत्पन्न हो सकती हैं
  22. आपको आपके परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों की जो लिस्ट यहाँ से सेंड की जा रही हैं अगर उसमे आपके केंद्र के परीक्षार्थियों के नाम या अन्य जानकारी नहीं हैं तो आप हमे उनकी एक सम्पूर्ण जानकारी की लिस्ट सेंड कर दे जिन्होंने फीस जमा कर दी हैं, जिससे हम उनका नाम लिस्ट में ऐड करले  |

क्या आप चाहते हैं कि हम प्रवेश और अन्य पूछताछ के बारे में आपसे संपर्क करें?